IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : नेपाली शराब की तस्करी करते दो अभियुक्त गिरफ्तार, 45 लीटर शराब बरामद

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री रवीन्द्र कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष ठूठीबारी श्री अमित कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना ठूठीबारी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक 25.08.2026 को उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग एवं तस्करी की रोकथाम हेतु मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मीपुर खुर्द नाका पर समय करीब 00:15 बजे दो व्यक्तियों को दो बोरों में किस-मिक्स सौंफ ब्रांड की नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 05 पेटी में कुल 150 शीशी नेपाली शराब, प्रत्येक शीशी 300 एमएल, कुल 45 लीटर बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना ठूठीबारी पर धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त 1. राजू नट, पुत्र वोदानट, ग्राम मधौली कला, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 28 वर्ष।
2. अशोक यादव, पुत्र जनार्दन यादव, ग्राम डिगही, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 27 वर्ष।

बरामदगी

– नेपाली शराब – 05 पेटी
– कुल 150 शीशी
– प्रत्येक शीशी 300 एमएल
– कुल मात्रा 45 लीटर।

पुलिस टीम
उ0नि0 मनीष कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर, थाना ठूठीबारी
-ह0का0 सुनील कुमार यादव
-का0 दीपक कुमार सिंह
-का0 गौरव पासवान
-का0 अभिषेक पाण्डेय

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button