IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : पॉक्सो एक्ट से संबंधित 01 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री रविन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्री अखिलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना कोठीभार पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

आज दिनांक 25.08.2026 को वाद संख्या 148/018 धारा 354(ग), 342, 504, 506 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वारंटी दीपक उर्फ चिरकुट को सबया खड्डा मोड़ से नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारशुदा वारंटी का विवरण:
• नाम व पता: दीपक उर्फ चिरकुट पुत्र शिव चौहान, निवासी कमता, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज (उम्र लगभग 30 वर्ष)।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 विनित यादव
2. का0 सुग्रीव वर्मा

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button