IC News and Media House Private Limited


Bhopalधर्म

श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दिनांक 15 मार्च को बैठक आहूत

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

संत नगर – बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव बडे ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बजरंग सेना समिति द्वारा दिनांक 15 मार्च, दिन रविवार, प्रातः 10ः00 बजे गुरुकृपा एसोसीएटस, जसलोक स्कूल, संत हिरदाराम नगर में बैठक आहूत की गयी है। जिसमे सर्वसम्मति से समिति पदाधिकारियो को कार्य के प्रति जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। समिति की बैठक में उपस्थित समिति के सभी कार्यकर्तागण अपनी जिम्मेदारी ग्रहण करेंगे। जिनमे से प्रमुख रुप से बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, जीतू शिवनानी, महासचिव गुरदास रामचंदानी, महेश खटवानी, अर्चक पुरोहित पण्डित राज कुमार गर्ग, सचिव राजकुमार धानुक, रमेश कुमार तोलानी, बृजकिशोेर सेन, विष्णु नाथानी, राजेश केवलानी, हनी देवानी, शमी गंगवानी उपस्थित रहेगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button