IC News and Media House Private Limited


Bhopal

युद्ध स्तर पर करें सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण समीक्षा बैठक में निर्देश

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर 50 दिवस से लंबित शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर साथ ही अन-अटेंन्डेंट एवं पुअर डिस्पोजल के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को राजस्व विभाग फॉर्मर रजिस्ट्री नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर प्रकरणों में तेजी एवं पारदर्शिता के साथ प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि इन कार्यों के प्रभावी निष्पादन से भोपाल जिले की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार लाया जाए।कलेक्टर–कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के पालन प्रतिवेदन के संदर्भ में सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप ठोस प्रगति सुनिश्चित करने तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से परिणामोन्मुखी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलीदार कोर्ट व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी दिनों में फसल कटाई के बाद पराली जलाने की एक भी घटना न होने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को संबंधित विभागों के अधिकारियों अभी से जागरूक करने एवं पराली के लिए अन्य विकल्पों रोटा वेटर, हैप्पी सीडर अपनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आगामी दिनों में त्यौहारों को देखते हुए लॉ एंड आर्डर के साथ आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए संबंधित दलों के साथ बैठक कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। नगर निगम के अधिकारियों को समग्र, ई-केवायसी के कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button