IC News and Media House Private Limited


Bhopalस्वास्थ्य

एम्स भोपाल ने विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर 4 फरवरी 2026 को एम्स भोपाल के कैंसर उपचार केंद्र द्वारा केप सुविधा में एक व्यापक कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक पहचान और उपचार के प्रति आम नागरिकों, रोगियों एवं देखभालकर्ताओं को जागरूक करना था। कार्यक्रम में कैंसर से स्वस्थ हुए रोगियों के प्रेरणादायक अनुभव साझा किए गए, साथ ही विशेषज्ञों द्वारा सामान्य कैंसर के लक्षणों, स्तन कैंसर की प्रारंभिक जांच एवं स्क्रीनिंग पर चिकित्सकीय जानकारी प्रदान की गई। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) माधवानंद कर ने अपने संबोधन में कहा कि 70–80 प्रतिशत कैंसर को रोका जा सकता है और समय पर पहचान से कैंसर का उपचार संभव है। प्रोफेसर ने यह भी बताया कि केप सुविधा केंद्र कैंसर से संबंधित मिथकों को दूर करने, रोगियों के मानसिक तनाव को कम करने तथा सरल भाषा में सटीक जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एम्स भोपाल द्वारा आकाशवाणी विविध भारती पर लाइव जागरूकता कार्यक्रम तथा दूरदर्शन भोपाल के माध्यम से केप सुविधा, रेडियोथेरेपी, न्यूक्लियर मेडिसिन और कैंसर ओपीडी सेवाओं पर विशेष प्रसारण किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत “शब्दों से सहाराः कैंसर देखभाल में संवाद” विषय पर सीएमई सत्र, पैनल चर्चा एवं मॉक कम्युनिकेशन परीक्षा का आयोजन किया गया तथा कैंसर से जंग जीत चुके रोगियों को सम्मानित कर अन्य रोगियों को प्रेरित किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button