Bhopal

बजरंग सेना समिति ने पं. रवि पटेरिया को जन्मदिन की दी बधाई एवं शुभकामनाऐं

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

संत नगर – बजरंग सेना समिति द्वारा नुक्कड वाली माता मंदिर के पूजारी पंडित रवि पटेरिया महाराज को जन्मदिन की हार्दिक हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं दी एवं उनके दीर्घायु की कामना की। बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष देवानी ने बताया कि नुक्कड वाली माता मंदिर के पूजारी पं रवि पटेरिया द्वारा धार्मिक कार्य में हमेशा आगे रहते है वे निरंतर नुक्कड वाली माता मंदिर में प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को सकल हिन्दू समाज के साथ मिलकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ एवं हनुमानजी की आरती की जाती है एवं पं रवि पटेरिया महाराज द्वारा सोमेश्वर महादेव मंदिर में देश की सुख शांति के लिए अर्जी लगाई गई। बधाई देने वालो में बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, जीतू शिवनानी, महासचिव गुरदास रामचंदानी, सचिव राजकुमार धानुक, बी.के.सेन, राजेश केवलानी, शमी गंगवानी, खेमचंद निहचलानी आदि शामिल है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button