IC News and Media House Private Limited


Bhopalशिक्षा

शिक्षाविद स्वर्गीय इंदिरा बतरा की स्मृति में बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

संत हिरदाराम नगर स्थित ज्वाला कान्वेंट स्कूल में शिक्षाविद समाजसेविका स्वर्गीय इंदिरा बतरा की स्मृति में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे वार्ड पांच के पार्षद अशोक मारण ने कहा बतरा परिवार द्वारा बच्चों को शिक्षित कर उनकी सेवा कर अपनी माता के सपनों को साकार किया जा रहा है। अत्यंत ही सेवा का कार्य है उक्त जानकारी देते हुए स्कूल के प्राचार्य राज बतरा ने बताया कि कार्यक्रम में पधारे पूज्य सिंधी पंचायत के महासचिव नंदकुमार ददलानी कोषाध्यक्ष गुलाब जेठानी भाजपा उपाध्यक्ष महेश खटवानी, सोनू तोमर, तुलसी जोटवानी एवं सुरेश वासवानी उपस्थित हुए इससे पहले स्वर्गीय इंदिरा बतरा की स्मृति में गरीब बस्तियों में जाकर भोजन भी कराया गया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की शिक्षिका भारती चादनानी ने किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button