IC News and Media House Private Limited


Bhopal

अपने जन्म दिन को विशेष हिंदू परंपरा से मनाने पर देवानी को मिला राष्ट्रीय सत्यमेव सम्मान

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

संत नगर – नेशनल हेल्थ अर्थोरिटी ऑफ इण्डिया के डॉ.राजीव देशपाण्डे एवं मैनेजर कविता मल्होत्रा द्वारा बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी को राष्ट्रीय सत्यमेव सम्मान प्रशस्त्रि पत्र देकर एवं शुभकामनाऐं दी गयी। मल्होत्रा ने बताया कि बीतें दिनों देवानी ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में अपनी हिन्दू सभ्यता के अनुसार स्कूलो में शिक्षण सामग्री वितरण की, बच्चों को मिष्ठान एवं गौ माता की सेवा के साथ साथ मंदिरों में जाकर प्रभु का आशीर्वाद लेकर एवं देश की खुशहाली की प्रार्थना की गयी। नेशनल हेल्थ अर्थोरिटी की समस्त टीम ने देवानी को बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। बधाई देने वालो में नेशनल हेल्थ अर्थोरिटी ऑफ इण्डिया के डॉ.राजीव देशपाण्डे, मैनेजर कविता मल्होत्रा, रानी चौरसिया, बबीता सिंह, मोनू भैया, बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, जीतू शिवनानी, महासचिव गुरदास रामचंदानी, महेश खटवानी, सचिव राजकुमार धानुक, रमेश कुमार तोलानी, बी.के.सेन एडवोकेट, वी.के.तोलानी, राजेश केवलानी, हनी देवानी, शमी गंगवानी, खेमचंद निहचलानी आदि शामिल है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button