IC News and Media House Private Limited


Bhopalस्वास्थ्य

सिंधी महिला पंचायत ने विधि विधान ओर धार्मिक परंपरा के साथ मनाया तिरमूरी संक्रांत का पर्व

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

संत नगर – संतनगर की अग्रणी संस्था सिधी समाज की महिलाओं ने तिरमूरी का पर्व विधि विधान ओर धार्मिक परंपरा अनुसार मनाया । यहां पर सभी ने एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। और हल्दी कुमकुम की रस्म भी अदा की बहनों ने एक दूसरे को तिलक लगाया। किरण वाधवानी ने बताया यह त्यौहार संक्रांत से शुरू होकर रथ सप्तमी तक चलता है इसी बीच दान धर्म किया जाता हे आज से राते थोड़ी छोटी होंगी और दिन बड़े तिरमूरी का अर्थ ये भी है कि सर्दी के कारण तिल का सेवन किया जाता है क्योंकि तिल गरम होते हैं और शरीर हो ऊष्मा देते है और सर्दी में गरिष्ठ भोजन जैसे पुड़ी पकोड़े ढोढे आदि का सेवन किया जाता हे और उनको हजम करना कठिन होता हे तो मूली का सेवन किया जाता हे जो कि हर गरिष्ठ चीज को आसानी से पचाती हे इस लिए इसे तिरमूरी का पर्व कहा जाता हे। आज यह पर किरण वाधवानी, मधु लालवानी, मयूरी मूर्जनी, नैना वाधवानी, भावना चंदनानी, पदमा उदासी, नूतन लखनवी, पूनम रत्ना आसवनी किरण लालवानी कशिश खूबचंदानी भूमिका होतवानी आदि उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button