IC News and Media House Private Limited


Bhopal

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा CPHC कार्यक्रम की समीक्षा कार्यशाला आयोजित

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश द्वारा 9 जनवरी समग्र प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (CPHC) के अंतर्गत राज्य स्तरीय समीक्षा-सह-अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना एवं कार्यक्रमगत प्रगति की समीक्षा करना रहा। कार्यशाला में NHSRC, नई दिल्ली से डॉ. जी.बी. सिंह चीफ एडवाइजर ने तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रमुख रूप से 12 पैकेज सेवाओं, NCD स्क्रीनिंग, TB सेवाओं के एकीकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, दवा व डायग्नोस्टिक उपलब्धता, डिजिटल रिपोर्टिंग तथा NQAS प्रमाणन की प्रगति की समीक्षा की गई।कार्यशाला ने राज्य में CPHC के प्रभावी क्रियान्वयन एवं गुणवत्ता सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button