IC News and Media House Private Limited


Bhopal

आवारा कुत्तो से निर्मल नर्सरी, लक्ष्मण नगर परेशान नगर निगम कुंभकरणीय नींद में

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

संत नगर – समाजसेवी कमलेश देवानी ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि संत नगर निर्मल नर्सरी, लक्ष्मण नगर में आवारा कुत्तों का माहौल बना हुआ है। आवारा कुत्ते अपनी तानाशाही करने में लगे हुए है। कई बार तो लोगो के दो पहिया वाहनों के उपर बैठकर गाडी का सीट कवर तक को नहीं छोडते, सीट कवर भी उखाड देते है। देवानी ने बताया कि गत दिवस निर्मल नर्सरी में आवारा कुत्ते ने एक बच्चे की शर्ट को पकड लिया था जैसे ही बच्चा चिल्लाने लगा तब मोहल्ले वालो ने कुत्ते से बचा लिया अन्यथा बच्चा कुत्ते का शिकार हो जाता। नगर निगम को कई बार कालोनी वालो ने शिकायत की है परन्तु नगर निगम सुनता तक नहीं। अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में कुत्तों का आतंक गली गली में रहेगा। संत नगर में ऐसे कई गलियां है जो कुत्तो का आतंक मचा हुआ है। जैसे कि निर्मल नर्सरी, लक्ष्मण नगर, कम्यूनिटी हाल, सीआरपी, बी वार्ड, ए वार्ड, विक्रमादित्य डेयरी, एफ वार्ड, वन ट्री हिल्स, आरा मशीन आदि क्षेत्र है जहां नगर निगम को कुत्तो के आतंक के बारे में पता होने के बाद भी कार्यवाही नहीं करता है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button