IC News and Media House Private Limited


Bhopal

प्रतिष्ठित शिक्षाविद विष्णु गेहानी के शोक में डूबा संतनगर नागरिकों ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

संतन गर – समाजसेवी महेश खटवानी ने बताया कि संत हिरदाराम नगर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद विष्णु गेहानी का निधन 7 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त में हुआ। उनके निधन के समाचार मिलते ही समाज के कई प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं नागरिक उनके निवास स्थान पर इकट्ठे हो गए पूजा सिंधी पंचायत के अध्यक्ष माधू चंदवानी ने कहा कि उनके निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। भाजपा के एम कांग्रेस के कई वर्ष नेता उनके निवास स्थान पर पहुंचे भाजपा नेता महेश खटवानी ने भी अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि विष्णु गेहानी जी के जीवन से सीख लेकर हमें समाज सेवा करनी चाहिए अपने सादगीपूर्ण और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के चलते उन्होंने समाज में अपना विशेष स्थान बनाया था। संत हिरदाराम जी के बेहद निकट रहकर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई ऐसे आयाम स्थापित किया जिन्हें भूल पाना जीवन भर संभव है शिक्षा, संस्कार और समाज निर्माण के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। श्रद्धांजलि देने वालो में पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष माधु चांदवानी, वरिष्ठ समाजसेवी नरेश ज्ञानचंदानी, समाजसेवी महेश खटवानी, पार्षद वार्ड 5 अशोक मारण, गुलाब जेठानी, महेश गुरबानी, नंद दादलानी, बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, कमलेश देवानी, पण्डित राज कुमार गर्ग, राज बिजोरिया, गुरदास रामचंदानी, राजेश केवलानी, राजकुमार धानुक, वी.के.नाथानी, रमेश कुमार तोलानी, राजेश केवलानी, हनी देवानी, शमी गंगवानी आदि ने श्रद्धांजलि दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button