Bhopalधर्म

श्रीमद्भागवत कथा अमृत पान करने से संपूर्ण पापों का नाश होता है.आचार्य वत्सजी महाराज

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

संत हिरदाराम नगर – मंगलवार से संत नगर रेलवे माल गोदाम के पास संगीतमय सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई। कथा के पहले दिन धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गईण् जो प्रमुख मार्गो से होती हुई कथा स्थल पहुंची। 1100 महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर शामिल हुई। कलश यात्रा में आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्वालु शामिल हुए जो भगवान की भक्ति में लीन होकर नृत्य करते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा में कथा वाचक वत्स जी महाराज बग्गी में सवार थे। जिनका जगह.जगह पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। यह कथा अयोध्या से पधारे वत्स जी महाराज के मुखारविंद से हो रही है। कथा के पहले दिन वत्स जी महाराज ने भागवत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते हैंए मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से पापी भी पाप मुक्त हो जाते हैं। सबसे पहले सुकदेव जी महाराज ने राजा परीक्षित को भागवत कथा सुनाई थीए उन्हें सात दिनों के अंदर तक्षक के दंश से मृत्यु का श्राप मिला था। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा अमृत पान करने से संपूर्ण पापों का नाश होता है। आगे उन्होंने कहा कि भगवान प्रेम से मिलते हैं। उन्होंने भजन की प्रस्तुतियां दी जिस पर भक्ति में मग्न होकर श्रद्वालु जमकर नृत्यु करते नजर आए। कथा में कार्यक्रम आयोजक मुकेश सूर्यवंशी, हीरो हिंदू विश्व हिंदू परिषद से विशाल पुरोहितए राम बंसलए परिषद के जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जरए आचार्य पंडित रवि पटेरियाए जीतू कटारियाए दया मेहरए रोहित परमारए कमल मनसुखानीए त्रिलोक यानीए अनीता मिश्राए पार्वती पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Bhopal Madhya Pradesh News @ Reporter Devendra Kumar Jain

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button