IC News and Media House Private Limited


Bhopal

बीएसएस मुख्य सलाहाकार का जन्मदिन श्रीरामचालीसा का पाठ कर मनाया गया

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

संत नगर- बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने जानकारी दी कि बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी का जन्मदिन दिनांक 4 जनवरी 2026, दिन रविवार, सुबह ग्यारह बजे गुरुकृपा एसोसीएटस, संत हिरदाराम नगर में श्रीराम चालीसा का पाठ करके मनाया गया एवं बसेस मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी को जन्मदिन के उपलक्ष्य में भगवा रंग का साफा, श्रीराम नाम का गमछा एवं शाल श्रीफल देकर जन्मदिन की बधाई दी गयी एवं सोनी की दीर्घायु की हनुमान महाराज जी से प्रार्थना की गयी।। समाजसेवी महेश खटवानी ने बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी के सेवा कार्यो की प्रशंसा करते हुए जन्मदिन की हार्दिक हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं दी गयी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। बधाई देने वालो में समाजसेवी महेश खटवानी, बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी, अर्चक पुरोहित पण्डित राज कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, महासचिव गुरदास रामचंदानी, सचिव राजकुमार धानुक, रमेश कुमार तोलानी, राजेश केवलानी, एडवोकेट बृज किशोर सेन, शम्मी गंगवानी, नीरज मेहर आदि ने बधाई दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button