Bhopal

मोबाइल को रात भर चार्ज पर लगाना हानिकारक जानें सही चार्जिंग तरीका क्या है?

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

हममें से ज्यादातर लोग रात को सोने से पहले मोबाइल चार्ज पर लगा देते हैं और सुबह 100% बैटरी देखकर खुश हो जाते हैं। लेकिन यह आदत धीरे-धीरे आपके फोन की बैटरी की लाइफ को नुकसान पहुंचाती है। इसकी वजह समझना बहुत जरूरी है। आधुनिक स्मार्टफोन Lithium-ion बैटरी का इस्तेमाल करते हैं। यह बैटरी 20% से 80% के बीच सबसे स्वस्थ रहती है। लेकिन पूरी रात चार्ज होने पर फोन 100% पर लंबे समय तक पड़ा रहता है, जिससे बैटरी पर हीट स्ट्रेस और वोल्टेज स्ट्रेस बढ़ता है। यह बैटरी की उम्र को महीनों में नहीं, बल्कि सालों में बड़ा नुकसान पहुंचाता है। दूसरी बड़ी समस्या है हीट बिल्ड् – अप। रात भर चार्जिंग के दौरान फोन में हल्की गर्मी बनती रहती है। बैटरी के लिए गर्मी सबसे बड़ा दुश्मन है यह उसकी क्षमता को धीरे-धीरे कम कर देती है। इसी वजह से 1–2 साल बाद फोन जल्दी डिस्चार्ज होने लगता है।तीसरा कारण है ट्रायकल् चार्जिंग 100% होने के बाद भी फोन हल्का-हल्का चार्ज लेता रहता है ताकि प्रतिशत कम न हो। यह प्रक्रिया बैटरी को लगातार दबाव में रखती है। सही चार्जिंग तरीका यह है कि रात भर चार्ज न करें 20% पर लगाएं और 80–90% पर हटाएं फास्ट चार्जिंग केवल जरूरत पर इस्तेमाल करें ये छोटी-छोटी आदतें आपके फोन की बैटरी को कम से कम एक से डेड़ साल ज्यादा जीवन दे सकती हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button