Bhopalशिक्षा

बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के डिजिटल डिग्री वेरिफिकेशन पोर्टल का शुभारंभ

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि डिजिटल डिग्री वेरिफिकेशन पोर्टल उच्च शिक्षा की बेहतरी की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह पोर्टल विद्यार्थी हित की सार्थक पहल है। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में तकनीकी नवाचार से विद्यार्थियों को वेरिफिकेशन की जटिल प्रक्रिया से राहत मिलेगी। रोजगार और प्लेसमेंट आदि आवश्यक प्रक्रियाएं सुरक्षित, सरल और शीघ्रता से संपन्न हो सकेंगी। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विशेष नवाचार सराहनीय हैं। उन्होंने पोर्टल के माध्यम से डिग्री वेरिफिकेशन प्रक्रिया को समझा और स्वयं रैंडम परीक्षण भी किया। पोर्टल को सफलतापूर्वक लोकार्पित करने के लिए उन्होंने समस्त विश्वविद्यालय प्रबंधन को बधाई दी। राज्यपाल ने गुरुवार को बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल के डिजिटल डिग्री वेरिफिकेशन पोर्टल का वन-क्लिक से शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन राजभवन में किया गया था।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button