Bhopal

पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बाल सुरक्षा कानूनों पर महत्वपूर्ण कार्यशाला सम्पन्न

POCSO एवं JJ Act पर कार्यशाला: पुलिस अधीक्षक ने कहा— बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

रिपोर्ट मुहम्मद ख्वाजा

टीकमगढ़ ।। बच्चों के संरक्षण हेतु टीकमगढ़ में बहु-विभागीय कार्यशाला का आयोजन पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई की अध्यक्षता में दिनांक-19.11.2025 को पुलिस कंट्रोल रूम, टीकमगढ़ में बाल अधिकार और संरक्षण विषय पर किशोर न्याय अधिनियम तथा पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के संबंध में जागरूक करने हेतु विभिन्न घटकों यथा किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों तथा स्वयंसेवी संगठनों को सम्मिलित करते हुए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला को पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मण्डलोई द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों को कानून के दायरे में रहकर काम करने, बच्चों के साथ मैत्रीपूर्ण वातावरण अपनाने तथा वयस्कों के समान व्यवहार न अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त कार्यशाला में किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट नूतन रावते द्वारा पुलिस विभाग तथा विभिन्न घटकों को बच्चों के अनुकूल वातावरण अपनाने तथा समुचित व्यवहार अपनाने पर जोर दिया गया। उनके द्वारा कहा गया कि पुलिस के द्वारा जब भी किसी को गिरफ्तार किया जाए तो उसकी आयु की जाँच की जाना चाहिए तथा अपराध के समय 18 वर्ष से कम आयु का पाया जाने पर ऐसे व्यक्ति को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाना चाहिए। किसी भी स्थिति में ऐसे व्यक्ति को जेल में निरूद्ध नहीं किया जाना चाहिए।उक्त कार्यशाला में विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री भारत भूषण झा द्वारा किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों को बारीकी से समझाया गया। उनके द्वारा बताया गया कि किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधान 18 वर्ष से कम आयु के विधि का उल्लंघन करने वाले बालको तथा देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों पर लागू होता है। बालकों के संबंध में वयस्कों से भिन्न प्रक्रिया का प्रावधान किया गया है।कार्यशाला का आयोजन ग्रामीण स्वावलंबन समिति के सहयोग से पुलिस विभाग द्वारा किया गया। उक्त कार्यशाला में किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यगण डॉ० जया श्रीवास्तव, डॉ० हरिहर यादव, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष- अनुपमा नायक, सदस्यगण- श्वेतनिशा सक्सेना, प्रीति चतुर्वेदी, अनिल पुष्पकार, सुभाषचंद्र वैद्य के साथ विशेष किशोर पुलिस इकाई के प्रभारी ज्ञानेंद्र रजक, आरक्षक श्री अरविंद्र यादव एवं जिले के बाल कल्याण पुलिस अधिकारीगण तथा ग्रामीण स्वावलंबन समिति के जिला प्रोग्राम समन्वयक गोकुल प्रजापति, जिला समन्वयक सुरेन्द्र कुमार, कार्यकर्ता संगीता, गीता, चम्पा आदि भी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button