LIVE TV

स्थानीय महावीर स्कूल में किया गया सामूहिक वंदे मातरम गायन

रिपोर्ट मुहम्मद ख्वाजा

टीकमगढ़। आज स्थानीय महावीर स्कूल में प्राचार्य आरके जैन द्वारा रखे गए वंदे मातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोहित खटीक , मंडल अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, पुष्पा यादव, संध्या सोनी, पंकज प्रजापति,अक्षय सिंह,स्वप्निल तिवारी सहित बड़ी संख्या में विधार्थीगण ,स्कूल स्टाफ आदि उपस्थित रहे। भाजपा संगठन में जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के निर्देशन में वंदे मातरम कार्यक्रम संयोजक रोहित खटीक व सह संयोजक ज्ञानेंद्र सिंह को बनाया गया है। महावीर स्कूल में हुए कार्यक्रम में रोहित खटीक ने कहा कि वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने राष्ट्रीय एकता के लिए रचे इस गीत से जन-जन में राष्ट्र भावना का प्रवाह ला दिया। बच्चों में शुरू से ही राष्ट्र भावना के लिए अलख जगाने के लिए यह प्रयास सराहनीय है। मंडल अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने बताया कि आज जगह-जगह मोदी सरकार में वंदे मातरम के 150 वें वर्ष में सामूहिक गायन कार्यक्रम चल रहे है, साथ ही मोदी सरकार ने डाक टिकट एवं सिक्का जारी किया है।।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button