IC News and Media House Private Limited


Bhopalस्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने हार्ट पेशेंट्स के लिए हमीदिया अस्पताल में कैथ लैब यूनिट का उद्घाटन किया

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हृदय रोगियों के उपचार के लिए भोपाल और आस-पास के जिलों के निवासियों को आज बड़ी सुविधा मिल रही है। हमीदिया अस्पताल में आरंभ हो रही नई कैथ लैब यूनिट हार्ट पेशेंट्स के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगी। हमीदिया अस्पताल वर्षों से सेवा और सुरक्षा का प्रतीक है। कैथ लैब का उद्घाटन जनसेवा की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध होगा। राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिशन मोड में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात शुक्रवार को हमीदिया चिकित्सालय में स्थापित नई कैथ लैब यूनिट के उद्घाटन अवसर पर कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैथ लैब का अवलोकन किया और चिकित्सकों से उसकी विशेषताओं की जानकारी ली। अत्याधुनिक चिकित्सीय कैथ लैब से हार्ट और ब्लड वेसल्स से जुड़ी बीमारियों का निदान और उपचार हमीदिया अस्पताल में संभव होगा। लगभग 8 करोड़ रूपए लागत से स्थापित यह यूनिट क्षेत्र के हृदय रोगियों के लिए जीवन की नई आशा बनेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button