छत्तीसगढ़मनोरंजनराज्य

Chhattisgarh News श्री राम जी की सेना कांकेर के द्वारा भव्य रामनवमी शोभा यात्रा झांकी के साथ निकाली गई

इस शोभायात्रा का जैन समाज, सिंध समाज तथा कांग्रेस पार्टी ने जमकर स्वागत किया

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

कांकेर राम नवमी के पावन पर्व पर श्री राम जी की सेना कांकेर ने शहर में शोभायात्रा निकाली रंग बिरंगी लाइट डीजे और झांकी भव्यता एवं शोभा यात्रा की बढ़ गई थी! अनेक धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने यात्रा का स्वागत किया रामनवमी शोभायात्रा नगर के शीतला मंदिर से निकाली गई थी शोभा यात्रा मे महिला पुरुष समितियों तथा बच्चों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही! डीजे के धुन पर थिरकते हुए यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया यात्रा की तैयारी नगर में कई दिनों से चल रही थी भगवान श्री राम एवं हनुमान जी के कटआउट लगाए गए थे दूध नदी के पुल के पास राम मंदिर के साथ सेल्फी जोन बनाया गया था तथा नीचे ऊपर रोड के पास राम दरबार एवं स्टेट बैंक के पास हनुमान जी का आकर्षक कटआउट लगाया गया था के रास्ते में भगवा ध्वज लगाया गया था भगवान श्री राम की शोभा यात्रा शीतला मंदिर से निकलकर संजय वार्ड जवाहर नगर कलेक्टर बंगला होते मुख्य मार्ग नीचे ऊपर रोड मस्जिद चौक नया बस स्टैंड पहुंची यहां से राजापारा राम जानकी मंदिर पहुंची राजापारा श्री राम जानकी मंदिर में भगवान श्री राम को पंचामृत से अभिषेक कराया गया तथा भगवान श्री राम माता जानकी भ्राता लक्ष्मण को नए वस्त्र व आभूषण से सिंगार किया गया और राम जन्मोत्सव मनाया गया आतिशबाजी के बाद प्रसाद वितरण किया गया इस ऐतिहासिक शोभा यात्रा मे मात्र शक्तियों के लिए अलग से डीजे की व्यवस्था थी! इस ऐतिहासिक शोभायात्रा का जैन समाज, सिंध समाज, तथा कांग्रेस पार्टी ने जमकर स्वागत किया!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button