Bhopalमनोरंजन

फ़िल्म‘शोले’ में”अंग्रेज़ों के ज़माने वाले जेलर”के किरदार में अमर हो गए हास्य अभिनेता असरानी

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ और बहुमुखी अभिनेता गोवर्धन असरानी एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता थे जिन्होंने अपने करियर में लगभग 350 फिल्मों में काम किया। उनका जन्म 1 जनवरी 1941 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था। असरानी ने अपनी स्कूली शिक्षा जयपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल से पूरी की और राजस्थान कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। असरानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1967 में आई फिल्म “हरे कांच की चूड़ियां” से की। उन्होंने अपने करियर में कई प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया, जिनमें शोले, चुपके चुपके, छोटी सी बात, अभिमान, आ अब लौट चलें, हम आपके हैं कौन, राजा बाबू, धमाल आदि शामिल हैं। FTII में ट्रेनिंग ली, गुजराती फिल्मों से शुरुआत की और फिर हिंदी सिनेमा के सबसे चहेते कॉमेडियन बन गए। असरानी को उनके कॉमेडी रोल के लिए हमेशा जाना जायेगा। लेकिन इसके अलावा उन्होंने कई गंभीर और भावनात्मक भूमिकाएं भी निभाईं। उन्हें “शोले” में जेलर के किरदार के लिए बहुत प्रसिद्धि मिली। असरानी का निधन 20 अक्टूबर 2025 को 84 वर्ष की आयु में हुआ।उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली मीडिया सूत्रों के अनुसार लगभग शाम चार बजे असरानी जी का देहांत हुआ। उससे कुछ देर पहले ही तीन बजे उन्होंने दिवाली की शुभकामनाएं अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी।उनकी मृत्यु से फिल्म उद्योग में शोक की लहर फैल गई।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button