धर्मराजस्थानराज्य

Rajasthan News जीण माता मंदिर जीलो में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा नीमकाथाना राजस्थान

श्री जीण माता मंदिर जीलो मे बड़े ही हर्ष और उल्हास के साथ, श्री जीण माता की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा जीण माता के मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम के मुख्य मार्गो से होती हुई मंदिर परिसर पहुची। ग्रामीणों ने मार्ग मे यात्रा मे चलने वाले श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभा यात्रा मे मुख्य अतिथि के रूप मे श्री महेंद्र जी मांडिया पधारे श्री जीण माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्री मूल सिंह तंवर, उपाध्यक्ष श्री सवाई सिंह जी तंवर, मंदिर के पुजारी श्री योगेश कुमार शास्त्री, रवि शंकर शर्मा, संत श्री वासुदेव जी महाराज, श्री मारुति दास जी महाराज, प्रवीण कुमार शर्मा, विक्रम सिंह, कमलेश सोनी, ओंकार सोनी, बुद्धि प्रकाश सोनी, जगदीश सैनी, सुभाष सैनी, गोवर्धन सिंह तँवर, तथा ग्राम के अन्य सैकड़ों ग्रामवाशी माताए बच्चे बुजुर्ग सामिल हुए। माताओं ने कलश उठाए. तथा सभी मे काफी उत्साह देखने को मिला। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में होते रहने चाहिए, जिससे युवा पीढ़ी अपने धर्म संस्कृति को जान सके। और हिंदू सनातन धर्म के प्रति आस्था बनी रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button