Uttar Pradesh News एएसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत बने आईपीएस,कंधों पर बैज लगाकर एसएसपी ने किया सम्मानित–

रिपोर्टर पुष्पेंद्र कुमार मथुरा उत्तर प्रदेश
मथुरा के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत को पीपीएस प्रांतीय पुलिस सेवा कैडर से भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस कैडर से पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन स्थित विमर्श सभागार में एक पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में सुरेश चंद्र रावत के कंधों पर आईपीएस का बैज लगाकर उन्हें सम्मानित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने इस अवसर पर सुरेश चंद्र रावत के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि रावत ने जनपद में अपनी कर्तव्यनिष्ठा ईमानदारी और कार्यकुशलता से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूत किया है। श्लोक कुमार ने रावत को उनकी नई जिम्मेदारियां के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

पीपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखा गया। सभी ने सुरेश चंद्र रावत को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल और उज्जवल प्रशासनिक जीवन की कामना की। समारोह में पुलिस विभाग के कई राजपत्रित अधिकारी थाना प्रभारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सुरेश चंद्र रावत की आईपीएस कैडर में यह पदोन्नति जनपद पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। जिससे पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा।



Subscribe to my channel