बिहार
Trending

पटना में ग्रामीण कार्य विभाग अभियंता के घर इओयू का छापा, लाखों के अधजले नोट बरामद

पटना। आर्थिक अपराध इकाई (E.O.U) ने शनिवार को ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता विनोद राय के आवास पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में अधिकारियों को लाखों रुपये के अधजले नोट मिले हैं।

सूत्रों के अनुसार, अभियंता विनोद राय पर लंबे समय से भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लग रहा था। छापे के दौरान टीम ने घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े कागजात और करोड़ों की अवैध संपत्ति के सबूत भी जुटाए हैं।

बताया जा रहा है कि विनोद राय की कई करोड़ की संपत्ति सामने आई है, जिसमें जमीन, मकान और अन्य निवेश शामिल हैं। अधजले नोट मिलने से यह आशंका जताई जा रही है कि छापेमारी की भनक लगने पर सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी।

फिलहाल इओयू की टीम पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button