बिहार
Trending

पटना सिटी से खबर मारवाड़ी महिला समिति

पटना सिटी से खबर

मारवाड़ी महिला समिति, पटना सिटी शाखा ने गुरुवार को भद्र घाट स्थित सतगुरु कृपा आश्रम में सेवा कार्य किया। समिति की महिलाओं ने आश्रम में रह रहे वृद्ध एवं निराश्रित लोगों को भोजन कराया और उनके साथ समय बिताकर उनका हालचाल जाना।

इस दौरान समिति की ओर से नेत्रदान के महत्व पर भी चर्चा की गई और बुजुर्गों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया गया। समिति सदस्यों ने बताया कि नेत्रदान से किसी जरूरतमंद की जिंदगी रोशन हो सकती है।

कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर आई मुस्कान ने समिति की महिलाओं को भी संतोष और खुशी से भर दिया।

इस मौके पर शाखा अध्यक्ष विनीत डुकानिया, सचिव पूजा माखरिया, तारा झुनझुनवाला, सुनीता झुनझुनवाला, शशि सुल्तानिया, रश्मि अग्रवाल, ईशा अग्रवाल, काजल सिंघानिया, यामिनी मित्तल, नीता राठी सहित कई सदस्य मौजूद रहीं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button