बिहार
Trending

युवक की गोली मारकर हत्या

पटना के गर्दनीबाग में युवक की गोली मारकर हत्या

 

पटना। राजधानी पटना के गर्दनीबाग इलाके में अपराधियों ने शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को आनन-फानन में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ अज्ञात हमलावर अचानक पहुंचे और युवक पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर अपराधियों की पहचान में जुटी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button