ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : पीजी के कमरे में नर्सिंग छात्रा की बेरहमी से हत्या

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

पीजी के कमरे में नर्सिंग छात्रा की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से ताबड़तोड़ किया हमला, सहेली गई थे नहाने दुर्ग जिले के भिलाई में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित एक पीजी में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय खुशी साहू की उसके कमरे में घुसकर धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब उसकी सहेली नहाने गई हुई थी। इसी दौरान एक युवक कमरे में पहुंचा और खुशी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका खुशी साहू बेमेतरा जिले के ग्राम कुम्ही की रहने वाली थी। वह करीब एक माह पहले ही भिलाई आई थी। यहां एक निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ अपना खर्च खुद उठाने के लिए वैशाली नगर स्थित एक कैफे में नौकरी भी कर रही थी।


सहेली बाथरूम में थी, कमरे में घुसा कातिल प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11.30 के बीच खुशी की सहेली नहाने गई हुई थी। इसी दौरान एक युवक कमरे में दाखिल हुआ और धारदार हथियार से कई वार कर खुशी को लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। खुशी को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देख सहेली के होश उड़ गए। उसने तत्काल मकान मालिक को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से युवती को सुपेला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कथित प्रेमी पर पुलिस का शक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को एक युवक के बारे में जानकारी मिली है, जिससे खुशी की बातचीत होती थी। पुलिस संदेह के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मृतका के परिचितों, सहेली, सहकर्मियों और दोस्तों से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हमले तथा मौत से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button