बिहार
Trending

गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास

गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास, पदाधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा

पटना। आयुक्त, पटना प्रमंडल एवं पुलिस महानिरीक्षक, केन्द्रीय क्षेत्र, पटना ने आज गांधी मैदान में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी तरह से त्रुटिरहित रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी, पटना, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे। सभी ने परेड की व्यवस्था, सुरक्षा और प्रोटोकॉल की बारीकियों की समीक्षा की, ताकि मुख्य समारोह के दिन किसी प्रकार की कमी न रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button