यूपी के झांसी में लिफ्ट देने के बहाने गांव के ही एक युवक द्वारा युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है
जहां पीडिता के अनुसार आरोपी युवक ने जंगलों में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया, और उसके गले से सोने की चैन व पांच हजार रूपए लूटकर मौके से फरार हो गया। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

✍️रिपोर्टर – मोहित शर्मा, झांसी उत्तर प्रदेश
पूरा मामला झांसी के बबीना थाना क्षेत्र अंतर्गत खजराहा गांव का है, जहां रहने वाली एक युवती ने थाने में प्रार्थना दिया, जिसमें उसने बताया कि दो दिन पूर्व वह कुछ समान लेने के लिए बाजार जा रही थी , जहां वह स्टैंड पर खड़ी होकर ऑटो का इंतजार कर रही थी,

तभी उसके दूर के जीजा के पिता ने वहां आकर युवती को विश्वास दिलाते हुए एक युवक की बाइक पर बैठा दिया, जिसके बाद वह उसके साथ बाइक पर बबीना से झांसी की ओर आ रही थी, तभी कुछ दूर चलने के बाद युवक की नियत खराब हो गई, और वह एकांत में बाइक ले जाने लगा, जिस पर युवती ने रोकने के लिए चिल्लाते हुए बाइक को हिलाया, लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी, और BHEL के पीछे रेलवे की पटरी के किनारे जंगल की तरफ ले जाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

साथ ही पीडिता के अनुसार, आरोपी युवक उसके गले से सोने की चैन व पांच हजार रूपए लूटकर मौके से फरार हो गया। वह उस युवक को नहीं जानती थी, लेकिन उसने चुपचाप से युवक का अपने मोबाइल में फोटो खींच लिया था। वहां से निकलने के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। साथ ही उसे गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरु कर दी है।



Subscribe to my channel