बिहार
Trending

सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जनवरी-जुलाई में 6,531 लीटर शराब जब्त

सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब तस्करी पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, जनवरी-जुलाई में 6,531 लीटर शराब जब्त

पटना। राज्य के सीमावर्ती इलाकों में शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनवरी से जुलाई 2025 के बीच झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की सीमाओं से कुल 6,531 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इनमें सबसे अधिक 4,467 लीटर उत्तर प्रदेश सीमा से, 1,949 लीटर झारखंड सीमा से और 115 लीटर पश्चिम बंगाल सीमा से पकड़ी गई। इस कार्रवाई में 123 तस्करों पर केस दर्ज किए गए और 45 को गिरफ्तार किया गया।

98% जब्त शराब नष्ट
आबकारी विभाग के अनुसार, राज्य में शराबबंदी लागू होने के बाद से अब तक 4,09,10,714 लीटर शराब जब्त की गई है, जिसमें से 98 प्रतिशत को नष्ट किया जा चुका है। इस अवधि में शराब तस्करी के आरोप में 1,48,432 वाहन जब्त हुए, जिनमें से 96,060 को नीलामी या जुर्माना लेकर मुक्त किया गया।

ड्रोन और मोटरबोट से निगरानी तेज
शराब तस्करी की निगरानी के लिए ड्रोन और मोटरबोट का इस्तेमाल बढ़ाया गया है। जुलाई 2025 तक ड्रोन से 21,331 छापेमारी कर 7,31,461 लीटर शराब बरामद की गई, जबकि मोटरबोट से 11,088 छापेमारी में 1,76,684 लीटर शराब जब्त हुई। चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान 22,500 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 16,211 शराब पीने और 6,395 शराब बेचने के आरोपी शामिल हैं।

अवैध फैक्ट्रियों और स्प्रिट पर भी कार्रवाई
जनवरी से जुलाई तक औरंगाबाद, बेगूसराय, भोजपुर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, रोहतास, समस्तीपुर और वैशाली जिलों में 43 अवैध शराब फैक्ट्रियां पकड़ी गईं और 61 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शराब के अवैध कारोबार में शामिल 71 माफियाओं पर सीसीए के तहत कार्रवाई की गई।
इसके अलावा, 12 जिलों से 18,338.85 लीटर स्प्रिट जब्त की गई, जिसके मामलों में 59 केस दर्ज हुए और 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 19 वाहन भी जब्त हुए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button