बिहार
Trending

बुद्धा कॉलोनी में युवक पुलिस से भागा, कट्टा और मोबाइल फेंककर हुआ फरार

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में रविवार शाम वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान प्रिंस कुमार नामक युवक कमर में छुपाया कट्टा और दो मोबाइल फेंककर गलियों के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने उसके साथी शिवम कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रिंस मूल रूप से भोजपुर के बड़हरा का निवासी है और फिलहाल राजेंद्र घाट के पास रह रहा था। वह पहले भी नाबालिग अवस्था में आर्म्स एक्ट में पकड़ा जा चुका है। पुलिस उसके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

छानबीन में सामने आया है कि प्रेमिका से विवाद के बाद वह परेशान था और संभव है कि किसी बड़ी घटना की फिराक में था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कट्टा कहां से आया और वह उसे लेकर कहां जा रहा था।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button