बिहार
Trending

डुप्लीकेट ईपिक कार्ड मामले में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को निर्वाचन आयोग का नोटिस

बांकीपुर और लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग ईपिक कार्ड रखने के मामले में रविवार को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया है। बांकीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निबंधन पदाधिकारी सह पटना सदर के भूमि सुधार उप समाहर्ता ने उन्हें पत्र भेजकर 14 अगस्त शाम 5 बजे तक स्पष्टीकरण देने को कहा है।

यह कार्रवाई नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा मामला उठाए जाने के बाद की गई है। पत्र में उल्लेख है कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के बाद प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में विजय कुमार सिन्हा का नाम दो अलग-अलग क्षेत्रों में दर्ज पाया गया है।

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 405 में मतदाता सूची क्रमांक 757 पर उनका ईपिक नंबर AFS0853341 है, जबकि लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में ईपिक नंबर IAF3939337 दर्ज है। निर्वाचन नियमों के मुताबिक, एक ही व्यक्ति का नाम दो स्थानों की मतदाता सूची में नहीं हो सकता। आयोग ने स्पष्टीकरण के बाद आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button