
चुनाव आयोग ने लगभग 11 साल बाद चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के पारिश्रमिक व मानदेय में वृद्धि कर दी है। इसका लाभ पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों, मतगणना कर्मियों, सूक्ष्म पर्यवेक्षकों सहित विभिन्न श्रेणियों के कार्मिकों को मिलेगा। साथ ही उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, सीएपीएफ कर्मियों, सेक्टर अधिकारियों और अन्य सहायक कर्मचारियों के भत्ते एवं सुविधाएं भी बढ़ा दी गई हैं।
आयोग ने मतदान व मतगणना ड्यूटी के दौरान दिए जाने वाले भोजन और जलपान की दरों में भी संशोधन किया है। अब मतदान कर्मियों, पुलिस बल, होमगार्ड और एनसीसी कैडेट्स को प्रतिदिन 500 रुपये तक का भोजन-जलपान मिलेगा, जो पहले 150 रुपये था।
नया मानदेय (चुनिंदा श्रेणियां):
-
पीठासीन अधिकारी/मतगणना पर्यवेक्षक: ₹350 प्रतिदिन से बढ़ाकर ₹500 प्रतिदिन या ₹2000 एकमुश्त
-
मतदान अधिकारी: ₹250 प्रतिदिन से बढ़ाकर ₹400 प्रतिदिन या ₹1600 एकमुश्त
-
मतगणना सहायक: ₹250 प्रतिदिन से बढ़ाकर ₹450 प्रतिदिन या ₹1350 एकमुश्त
-
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी: ₹200 प्रतिदिन से बढ़ाकर ₹350 प्रतिदिन या ₹1400 एकमुश्त
-
काल सेंटर/नियंत्रण कक्ष (चतुर्थ श्रेणी): ₹200 प्रतिदिन से बढ़ाकर ₹1000 एकमुश्त
-
वीडियो निगरानी/मीडिया प्रमाणन (श्रेणी I/II): ₹1200 से बढ़ाकर ₹3000 एकमुश्त
-
माइक्रो आब्जर्वर: ₹1000 से बढ़ाकर ₹2000 एकमुश्त
सीएपीएफ मानदेय (15 दिन तक):
-
राजपत्रित अधिकारी: ₹2500 से बढ़ाकर ₹4000
-
अधीनस्थ अधिकारी: ₹2000 से बढ़ाकर ₹3000
-
अन्य रैंक: ₹1500 से बढ़ाकर ₹2500
आयोग का कहना है कि यह संशोधन चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को उपयुक्त मुआवजा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



Subscribe to my channel