बिहार
Trending

बिहार में मौसम में बदलाव, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून की ट्रफ लाइन इस समय फिरोजपुर, चंडीगढ़, देहरादून, खीरी, पटना, बांकुड़ा, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। इसके प्रभाव से पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने सीतामढ़ी, शिवहर, भागलपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा।

पिछले 24 घंटे में प्रमुख वर्षा

  • औरंगाबाद (मदनपुर) – 120.4 मिमी

  • सीतामढ़ी (बोखरा) – 108 मिमी

  • अररिया – 101.6 मिमी

  • सीतामढ़ी (रून्नीसैदपुर) – 73.8 मिमी

  • सीवान (भगवानपुर हाट) – 70.4 मिमी

  • दरभंगा (कमतौल) – 62.6 मिमी

प्रमुख शहरों का तापमान

  • पटना – अधिकतम 31.7°C, न्यूनतम 27.0°C

  • गया – अधिकतम 30.8°C, न्यूनतम 24.6°C

  • भागलपुर – अधिकतम 32.0°C, न्यूनतम 26.8°C

  • मुजफ्फरपुर – अधिकतम 32.0°C, न्यूनतम 27.5°C

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button