बिहार
Trending

पटना सिटी: धवलपुरा में चेकिंग के दौरान उड़ीसा निवासी 13

पटना सिटी: धवलपुरा में चेकिंग के दौरान उड़ीसा निवासी 13 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

 

पटना सिटी, चौक थाना: धवलपुरा TOP के पास चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान चौकी पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों की टीम ने एक व्यक्ति को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जितेंद्र पाइक के रूप में हुई है, जो उड़ीसा का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस को उसके पास से 13 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की अग्रिम कार्रवाई जारी है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से ला रहा था और इसे किन-किन जगहों पर पहुंचाने की योजना थी। मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button