धर्मबिहार

Bihar News बहेड़ी नगर पंचायत क्षेत्र के कुम्हया गाँव में आगामी  श्री 108 विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है

रिपोर्टर अमित कुमार चौधरी दरभंगा बिहार

बहेड़ी नगर पंचायत क्षेत्र के कुम्हया गाँव में आगामी  श्री 108 विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रधान यजमान महेंद्र मंडल ने गाजे बाजे के साथ पैदल कलश यात्रा में शामिल होकर परोस के समस्तीपुर जिला के दहियार गाँव के शिव मंदिर प्रांगण स्थित पवित्र जलाशय से जल बोझकर यज्ञ मंडप पहुँचा।जहाँ आचार्य पंडित शशिकांत मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ कर भूमि पूजन किया।जिसमें गाँव सहित अगल बगल के सैकड़ों भक्तों ने शामिल हुए।इस दौरान यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि समस्त ग्रामीणों के सहयोग से भव्य विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है।जिसमें यज्ञ को सफल बनाने के लिए 10 वजे दिन तक पूजा पाठ के साथ दोपहर 1 वजे से शाम 4 वजे तक रामलीला तथा शाम 5 वजे से रात्रि 9 वजे तक श्रीधाम वृंदावन के कथा वाचक देवी गौरप्रिया जी द्वारा कथा प्रवचन एवं रात्रि 9.30 वजे से राशलीला का आयोजन किया जाना है।यज्ञ में आकर्षक पंडाल,लाइट,साउंड,टाबर झूला,मौत कुँआ, ब्रेक डांस,ड्रेगन व नौका का व्वयस्था किया जा रहा है।साथ ही यज्ञ में माँ वैष्णो देवी की आकर्षक गुफा की तैयारी के साथ विशाल भंडारा व दूरदराज से आए हुए संतों के लिए ठहरने का उत्तम प्रबंध किया जा रहा है।इसको लेकर कमिटी में सचिव पद पर नरेश कुमार कोषाध्यक्ष रौशन कुमार, उपाध्यक्ष नीतीश कुमार, उप सचिव वीरेन्द्र कुमार,विश्वमोहन कुमार, अखिलेश कुमार, रामदेव मंडल, फूलकुमार सिंह,रामपुनित सिंह,रामपुकार, सुरेंद्र रामविनय के साथ समस्त ग्रामीणों का सहयोग से यज्ञ को सफल बनाने का निर्णय लिया गया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button