ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News पर्यावरण, समाजसेवा और पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान पर धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को मिला ‘प्राइड ऑफ इंडिया-2026’ सम्मान

बेतिया में आयोजित पर्यावरण महाकुंभ में सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

नवादा: पर्यावरण संरक्षण, समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दैनिक मीडिया दस्तक के ऑनर तथा वरदान न्यूज के वरीय संपादक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को प्रतिष्ठित ‘प्राइड ऑफ इंडिया-2026’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 28 जून 2026 को पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित मनवापुल मैरिज गार्डन में आयोजित पर्यावरण महाकुंभ (सीजन-2) के दौरान निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया।
धर्मेंद्र कुमार मिश्रा वर्तमान में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन में बिहार के पूर्व प्रदेश सचिव हैं तथा दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रभारी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। इससे पहले भी उन्हें देश-विदेश की कई संस्थाओं द्वारा पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। सम्मान ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता और पर्यावरण संरक्षण का आपसी समन्वय समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब मीडिया पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता है, तो वह केवल समाचार नहीं देता, बल्कि लोगों में जागरूकता पैदा कर प्रकृति संरक्षण के अभियान को भी मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर धरती को हरित, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कनाडा से आए कुलदीप सिंह ढालीवाल थे, जबकि अध्यक्षता सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय ने की। विशिष्ट अतिथियों में सिद्धि जोहरी (मिस यूनिवर्स, मिसेज इंडिया इंटरनेशनल), बीना शर्मा (सांसद, बीरगंज-नेपाल), गरिमा देवी सिकारिया (महापौर, बेतिया नगर निगम), गिरिधर राजू (समाजसेवी, बेंगलुरु) और अंतरराष्ट्रीय बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया सहित कई गणमान्य हस्तियां शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन मेरी एडलीन ने किया, जबकि आयोजन डॉ. नीरज गुप्ता और डॉ. पूजा गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. एहसान अहमद, डॉ. रागिनी पाण्डेय, समीर पाण्डेय, कृपा शंकर राय सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों और समाजसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को यह सम्मान मिलने पर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सुमन, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सी.के. झा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूजा मिश्रा सहित अनेक पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button