झांसी जिले में आखिर में पुलिस ने एक साल पहले हुए डबल मर्डर का खुलासा करने में सफलता हासिल कर ली है।
डबल मर्डर करने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतकों का रिश्तेदार है।

✍️रिपोर्टर -मोहित शर्मा, झांसी उत्तर प्रदेश
मालूम हो कि एक साल पहले झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बलवीर यादव उर्फ चुन्ना और उसकी पत्नी श्रीमती अंजू का कत्ल हो गया था। जिसकी श्रीमती अंजू यादव के भाई नीरज यादव निवासी ग्राम बूढ़ा थाना सीपरी बाजार ने 30 सितम्बर 2021 को प्रेमनगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

जिसमें सफलता हासिल करते हुए छानबीन के दौरान पुलिस ने सुरेन्द्र यादव निवासी ग्राम अठौदना थाना रक्सा का नाम खबर में आया। पुलिस ने उक्त युवक की तलाश की और उसे दोपहर में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। पकड़े गये आरोपी सुरेन्द्र यादव ने हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी मृतक चुन्ना के घर के पास लगे चिरौल के पेड़ के नीचे से बरामद कर ली। पकड़े गए आरोपी से थाने में पूछतांछ की गई।

पुलिस के अनुसार पकड़े गये आरोपी ने बताया कि मृतक चुन्ना उसके सगे बड़े साढ़ू थे। उनके कोई संतान नहीं थी। जिस कारण उसका उनके घर काफी आना-जाना था। चुन्ना का दूध का कारोबार अच्छा चलता था। इसलिए उनके साथ पैसा भी ठीक था। धीरे-धीरे उनसे उसने लगभग 4 लाख रुपए उधार ले लिया था। भैस खरीदने के लिए चुन्ना उससे पैसा मांगने लगा। उसके पास पैसा ना होने के कारण वह उन्हें रकम वापस नहीं कर पा रहा था। इसी दौरान चुन्ना की सम्पति को लेकर उसके मन में लालच आ गया और उसने योजना बनाई।
योजना के तहत चुन्ना और उसकी पत्नी को संतान प्राप्त के लिए पूजा पाठ की बात कही। जिस पर वह तैयार हो गए। घटना वाले दिन वह एक भगत और एक मित्र को पूजा कराने के लिए उनके घर ले गया जहां उसने पूजा पाठ कराया। इसके बाद शाम को तीनों चले गए। लेकिन उसने मन की बात किसी को नहीं बताई। योजना के मुताबिक धोखे से नशीली दवा उन्हें यह कहते हुए खिला दी कि यह भगत ने उन्हें प्रसाद देने के लिए कहा है। इसे खाने से उनकी मनोकामना पूरी हो जायेगी। इसके बाद नहर की पुलिया के पास जाकर बैठ गया। देर रात्रि लगभग 12 बजे कुल्हाड़ी लेकर वह उनके घर पहुंचा और दरवाजे में धक्का देकर दरवाजा खोल लिया और अंदर चला गया। इसके बाद बेड पर सो रहे चुन्ना व उनकी पत्नी अंजू को कुल्हाड़ी से मार डाला। हत्या करने के बाद वह वहां से फरार हो गया।



Subscribe to my channel