उत्तरप्रदेशधर्म

वाराणसी दशाश्वमेध घाट थाना दशाश्वमेध वाराणसी उत्तर प्रदेश अद्भुत काशी की अभूतपूर्व देव दीपावली

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

संपूर्ण विश्व को मोक्ष प्रदान करने वाली वाराणसी में असंख्य दीपों वाली देव दीपावली को देश विदेश से लोग देखने आते हैं शाम होते ही वाराणसी के घाट जगमगाने लगे हैं। देव दीपावली के मौके पर काशी के प्रमुख घाटों में से एक दशाश्वमेध घाट पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

आपको बता दें कि देव दीपावली का मुख्य कार्यक्रम राजघाट पर हो रहा है। बनारस के घाटों पर आज हजारों लोगों की भीड़ एकत्रित हो चुकी है। सभी घाट दीपों से सजे हुए हैं। इस अवसर पर वाराणसी के घाटों पर 10 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सभी को देव दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।अस्सी से लेकर राजघाट के बीच जगह-जगह भक्तिमय माहौल बना हुआ है। सौ से अधिक घाटों पर दीप महोत्सव की छटा बिखरी हुई है।

अगर आप घाट पर नहीं भी पहुंच सके, तो इसे दिखाने के लिए सरकार ने इसके लिए 6 बड़े प्रमुख स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button