अपराधउत्तरप्रदेश
झांसी मेडिकल कालेज परिसर में प्राईवेट वार्ड के पास एक युवक का शव मिला।
जिससे वहां हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और छानबीन शुरु कर दी है।

✍️रिपोर्टर- मोहित शर्मा, झांसी, उत्तर प्रदेश
बताते चलें रविवार की सुबह झांसी मेडिकल कालेज की स्टॉप नर्स प्राइवेट वार्ड के पास से गुजर रही थी। तभी उसकी नजर वहां पड़े लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक के शव पड़ा।

इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी। मृतक के शव को देखने पर नशे का आदी समझ में आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि वह प्राईवेट वार्ड की बाउड्री को पार या फिर उस पर बैठा होगा और संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।



Subscribe to my channel