उत्तरप्रदेशधर्म

धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में देव दीपावली भव्य रुप से मनाने की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने की कवायद तेज हो चली है।

✍️ रिपोर्टर निखिल मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं जी जान से अपने-अपने मकसद को अंजाम देने में जुट गई हैं।

देव दीपावली पर देश ही नहीं विदेशों से भी आनेवाले पर्यटक इस अद्भुत क्षण के साक्षी बनेंगे। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों के आने की उम्मीद है। पुलिस प्रशासन उनके सुरक्षा प्रबंध की तैयारियां कर रहा है। बता दें कि इस बार दीपावली पर सभी घाटों को इलेक्ट्रॉनिक झालर और दीपक से रोशन करने की तैयारी चल रही है। 84 घाटों पर लोगों को अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।


वहीं चेतसिंह घाट पर लाइट एंड साउंड सिस्टम से गंगा और भगवान शिव के विविध रूपों को दिखाया जाएगा जो अपने आप में अद्भुत होगा। इस बार नमो घाट, दशाश्वमेध और शीतला घाट, चेतसिंह और अस्सी घाट विशेष आकर्षण के केंद्र होंगे। सभी घाटों पर साफ-सफाई, रंगाई पुताई, झालर, साउंड लगाने का कार्य बहुत तेजी के साथ चल रहा है। सुरक्षा के चाक चौबंद हैं रिपोर्टर निखिल मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button