अपराधउत्तरप्रदेश

पति की करतूतों से परेशान एक महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।

महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए आप बीती सुनाई है।

✍️रिपोर्टर मोहित शर्मा, झांसी उत्तर प्रदेश

झांसी जिले के शहर कोतवाली अंतर्गत पुरानी नझाई में रहने वाली श्रीमती हिना खान एसएसपी कार्यालय पहुंची। जहां आपबीती सुनाते हुए उसने बताया कि उसका विवाह सिकंदर अली से हुआ था। विवाह के बाद से ही उसके पति की हरकतें संदिग्ध हो गईं। पति द्वारा कई लोगों से कर्जा ले लिया गया। इस कर्ज को चुकाने के लिए पति द्वारा उस पर मायके से पैसा लाने का दबाव बनाया जाने लगा। इस बीच उसके पति ने उसके मायके वालों से रेडीमेड गारमेंट की दुकान खोलने के लिए 200000 रुपए भी ले लिए, लेकिन कुछ समय बाद ही उसने अपनी हरकतों के चलते सब कुछ बर्बाद कर दुकान बंद कर दी।


हिना का कहना है कि उसके मायके वालों ने दहेज में सोने चांदी के जेवर दिए थे, उन जेबरों को भी उसके पति ने बेच दिया। उसे यह भी नहीं पता कि उसका पति काम क्या करता है। जब भी वह काम के बारे में पूछती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। यहां तक कि उसका पति कई कई दिनों के लिए घर से गायब हो जाता है और मोबाइल भी बंद कर लेता है। उसके पति द्वारा उसके नाम से कई कंपनियों से मोबाइल फोन भी फाइनेंस करा लिए गए। फाइनेंस की किस्त भी जमा नहीं की गई। अब कंपनी वाले उसे फोन करके किस्त जमा करने के लिए मानसिक दबाव बना रहे हैं। परेशान होकर उसने कोतवाली पुलिस से भी शिकायत की। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button