अपराधउत्तरप्रदेश

झांसी जिले के बरुआसागर थाना क्षेत्र कि है जहां सकरी पुलिया के पास नाले में दिनेश का शव मिला था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

✍️✍️✍️रिपोर्टर – मोहित शर्मा झांसी,उत्तर प्रदेश✍️

घटना पिछले दिनों झांसी जिले के बरुआसागर थाना क्षेत्र कि है जहां सकरी पुलिया के पास नाले में दिनेश का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही मृतक दिनेश की पत्नी लक्ष्मी राय निवासी सिमराह सदर बाजार ने थाने में शिकायत करते हुए एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी। जिसमें सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला समेत तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपियों ने अपना नाम लवली मौर्य उर्फ लाड़कुवंर निवासी बंगरा थाना उल्दन, राजकुमार कुशवाहा निवासी बड़े हार थाना कटेरा ओर प्रमोद कुशवाहा निवासी गायत्री बंगरा थाना उल्दन बताया। पुलिस ने घटना में प्रयोग की गई प्लेटिना बाइक क्रमांक यूपी 93 बीएल 1202 बरामद की।


खुलासा करते हुए बरुआसागर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक और आरोपी महिला लवली के बीच दोस्ती थी। मृतक कई बार लवली के साथ अभद्रता व मारपीट भी कर चुका था। जिसको लेकर लवली मृतक से नाराज रहती थी। इसी बीच लवली और भतीजे प्रमोद व मृतक के दोस्त राजकुमार के साथ मिलकर दिनेश को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। योजना के तहत दिनेश को पहले मऊरानीपुर बुलाकर शराब पिलाई फिर घटना को अंजाम देते हुए बरुआसागर थाना क्षेत्र में लाकर सकरी पुल के पास हत्या कर दी थी। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही की।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button