
✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़
सैल्यूट तिरंगा छत्तीसगढ़ प्रांत की वर्चुअल बैठक मंगलवार 8:00 शाम को श्री यशवंत सिंह दरबार पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं सैलूट तिरंगा के छत्तीसगढ़ प्रभारी के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुई संगठन को मजबूती देने के लिए तथा संगठन के विस्तार के लिए विशेष चर्चा किया गया प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर तक संगठन का शीघ्र विस्तार किए जाने का निर्णय लिया गया! बैठक में जून माह में सैल्यूट तिरंगा का वृहद कार्यक्रम राजधानी रायपुर में करने का निर्णय लिया गया तथा इस प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, मे समस्त जिला के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे तथा इस प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में प्रतिभा सम्मान समारोह का भी कार्यक्रम आयोजित होगा इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष, एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे! विदित हो कि केंद्रीय मंत्री दीदी रेणुका सिंह एवं सांसद श्री विजय बघेल इस संगठन के संरक्षक है तथा छत्तीसगढ़ के संरक्षक पूर्व गृह मंत्री श्री रामसेवक पैकरा जी है! कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोर कमेटी की गठन की गई है जिसमें सर्वश्री हितेश तिवारी समाजसेवी, डॉ रमा शंकर श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ, फौजी अरुण सावरकर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, विष्णु प्रसाद दुबे स्वच्छता प्रकोष्ठ अध्यक्ष, नविता ऋषि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अध्यक्ष, ब्रिगेडियर आशीष दास सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, थलेश चंद्राकर उपाध्यक्ष सैल्यूट तिरंगा, प्रेम मानिकपुरी उपाध्यक्ष सैल्यूट तिरंगा, अंजू दुआ प्रदेश महामंत्री बेटी बचाओ, श्री जितेंद्र नायकप्रदेश मंत्री, श्री मोहन नेताम प्रदेश मंत्री को कोर कमेटी में स्थान दिया गया है! शीघ्र ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजधानी में एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रभारी श्री यशवंत दरबार जी पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन विशेषता उपस्थित रहेंगे!

Subscribe to my channel