IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : विधवा पेंशन के नाम पर 5 लाख की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.

शाहजहाँपुर। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने विधवा पेंशन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता मिली। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रौसर कोठी निवासी वादिनी की तहरीर पर 15 जुलाई 2026 को अभियुक्त नमन (पुत्र त्रिलोकी सिंह, निवासी ग्राम रौसर कोठी) के खिलाफ मु0अ0सं0 140/26 धारा 318(4)/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आरोप है कि नमन ने वादिनी को विधवा पेंशन दिलाने का झांसा देकर उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड और सिम (OTP के लिए) ले लिए थे। इसके बाद आरोपी ने धोखाधड़ी कर किस्तों में महिला के खाते से 5,00,000 रुपये निकाल लिए। जब पीड़िता और उसके बेटे को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शनिवार, 12 सितंबर 2026 की रात करीब 11:00 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त नमन को भट्टा चौराहा, रौसर कोठी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार, उपनिरीक्षक सुनील कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक अशोक कुमार तथा कॉन्स्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button