ब्रेकिंग न्यूज़
Madhya Pradesh News : भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया यानी ‘भादवा बीज’ के पावन अवसर पर कचनारा स्थित सुप्रसिद्ध बाबा रामदेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
सुबह से ही बाबा के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

रिपोर्टर शिवलाल गायरी
मंदसौर जिले के नाहरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कचनारा मंदिर परिसर में तड़के बाबा रामदेव की विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। मंदसौर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों और राजस्थान की सीमाओं से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में ध्वजा (नेजा) लेकर पैदल जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे।
* विशाल मेला: भादवा बीज के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर के आसपास विशाल मेले का आयोजन हुआ, जहाँ हाट-बाजार, झूले और विभिन्न स्टॉल्स पर लोगों ने जमकर खरीदारी की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति के स्वयंसेवक पूरे परिसर में मुस्तैद रहे, जिससे श्रद्धालुओं ने सुगमता से दर्शन किए। पूरा कचनारा क्षेत्र ‘जय बाबा री’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।




Subscribe to my channel