ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : लम्भुआ जा रहे युवक पर पत्थर से हमला, सिर फटा पटखौली गांव में हुई घटना, पिता ने पुलिस को दी तहरीर

रिपोर्टर गौरव सक्सेना जिला संवाददाता फर्रुखाबाद
सुलतानपुर। कोतवाली क्षेत्र के पटखौली (तुलसी नगर) गांव में लम्भुआ जा रहे एक युवक पर पत्थर से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी रामचंद्र के अनुसार, उनका पुत्र रंजीत मोटरसाइकिल से लम्भुआ जा रहा था। गांव के पास कुछ लोगों ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पीछे से उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
घटना के बाद रंजीत के पिता ने लम्भुआ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।




Subscribe to my channel