IC News and Media House Private Limited


मनोरंजनराजस्थानराज्यशिक्षा

Rajasthan News आजाद हिंद अकैडमी स्कूल ने मनाया प्रतिभा सम्मान समारोह।

रिपोर्टर आशीष मित्तल कोटपुतली जयपुर राजस्थान

कोटपूतली डाबला रोड मानसी विहार स्थित आजाद हिंद अकैडमी स्कूल ने सैनिक स्कूल में चयनित मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान में सम्मान समारोह व रैली का आयोजन किया इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर प्रताप चौधरी ने बताया कि आजाद हिन्द एकेडमी स्कूल के 17 बच्चों का भारतीय सेना द्वारा आयोजित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर स्कूल परिवार द्वारा उन बच्चों का सम्मान किया व रैली निकाली, कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राम सिंह यादव सीबीईओ कोटपूतली हनुमान सिंह राठौड़ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्य की शुरुआत की वह हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया स्कूल स्कूल के डायरेक्टर प्रताप चौधरी ने बताया कि आजाद हिंद अकैडमी स्कूल क्षेत्र का एकमात्र स्कूल है जिसके एक साथ 17 बच्चों को सैनिक स्कूल में चयन हुआ है डायरेक्टर प्रताप चौधरी को डायरेक्टर पीसी यादव प्रिंसिपल आर एस शेखावत ने आए हुए अतिथियों श्री राम सिंह यादव CBEO कोटपूतली हनुमान सिंह राठौड़ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार मेजर संत राम डूडी श्री डी पी यादव एनएसजी कमांडो श्री हेमंत चतुर्वेदी सीनियर रिसर्च फेलो डिपार्टमेंट ऑफ लॉ श्री सुरेश चंद्र यादव आदि का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button