अपराधउत्तरप्रदेश
रिस्तो का हुआ कत्ल प्रोपर्टी के खातिर भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट
थाना मलवा क्षेत्र के मोहनी का पुरवा गांव की घटना

✍️रिपोर्टर हरिओम दिवाकर फतेहपुर उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रॉपर्टी के विवाद में भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी व ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी और घटना को छुपाने के लिए शव को पास के कुँए में फेंक दिया। इस हत्या की वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई घटना की सुचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पूरी घटना की गहनता जांच की ।

वहीँ पुलिस को पूछताछ के दौरान इस बात की जानकारी मिली की चाचा व भतीजे के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आशंका पर भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और इस दौरान भतीजे ने अपना जुर्म कबूलते हुए मौके से आलाकत्ल बरामद करा दिया।



Subscribe to my channel