अपराधमध्यप्रदेश

बैरागढ पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार

पुरानी रंजिश को लेकर किया था जानलेवा हमला

✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल,मध्यप्रदेश

घटनाक्रम इस प्रकार से है, 31 अगस्त को फरियादी जेकी राजपूत पिता रमेश राजपूत उम्र 18 साल निवासी शिव मंदिर के पास संजय नगर बैरागढ भोपाल ने पुलिस थाने में रिपोर्ट किया कि घऱ से झाकी देखने जाते समय0 बिजली आफिस के पास बूढाखेडा के पास मोहल्ले के चिराग, ध्रुव, अखिलेश व धर्मेंद्र चारो मिले जो पैसा देने की बात व पुरानी रंजिश को लेकर आपस मे कहासुनी हो गई जिस पर से आरोपीयो द्वारा उसे लात घूसो से मारकर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला किया आरोपी चिराग ने दाये तरफ सीने मे वार किया तथा ध्रुव ने पेट मे दाहिने तरफ चाकू से मारकर प्राणघातक हमला किया जिसकी रिपोर्ट पर थाना बैरागढ में अपराध क्र. 417/22 धारा 307, 34 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


प्रकरण के मुख्य दो आरोपीयो चिराग बमरेले व ध्रुव सरस्वान को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा चुका है प्रकरण के अन्य दो आरोपी धर्मेंद्र नाथ व अखिलेश मेवाडा घटना के बाद से फरार चल रहे थे जिन्हे रविवार को टीम द्वारा बोरबन पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है अपराधियों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button